अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपके दिल का स्वस्थ होना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि स्वस्थ दिल ही आपको बीमारियों से बचा सकता है। इन दिनों हम देखते हैं कि हृदय रोग के कारण कई लोग मौत के शिकार हो जाते हैं। दुनियाभर में लोग व्यस्थ और तनावग्रस्त जीवनशैली के कारण हृदय रोग की चपेट में आ जाते हैं।
हृदय रोग होने के कारण ( Heart disease in hindi)
स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दिल का होना बहुत ज़रूरी होता है। और यदि आपको ऐसा लगता है कि आपका दिल स्वस्थ नहीं या असमें कोई अंदरूनी समस्या अपनी जगह बना रही है तो इसके इलाज से पहले ये जानना ज़रूरी है कि आखिर दिल की बीमारी होती क्यों है? तो बता दें कि हार्ट अटैक या दिल से संबंधित होने वाले किसी भी रोग के कई कारण हैं। जैसे गलत खानपान के कारण दिल का कमज़ोर होना, शरीर में खून का संचालन कम हो जाना, ऑक्सीजन की कमी, तनाव, व्यस्थ जीवनशैली आदि।
स्वस्थ दिल के लिए घरेलू उपचार (Home remedies for heart disease in hindi)
पहले तो हम ये सुनते थे कि हृदय रोग(heart disease) संबंधित समस्या केवल उम्रदराज लोगों को ही होती है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी इसके चपेट में आने से नहीं बच पाएं हैं। तो आज हम आपको हृदय रोग से बचने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इससे आप खुद को इस बीमारी की चपेट में आने से बचा सकते हैं। या अगर आप इस रोग के शिकार हो भी गए हैं तो इन उपचारों से दिल के रोग को बढ़ने से रोक सकते हैं। तो आइए जानते हें।
- लहसुन- दिल को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन का सेवन सबसे बेहतरीन उपाय है। लहसुन में अनेक ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे दिल को जवां रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए आप रोज़ाना खाने के साथ 1 से 2 लहसुन की कली का सेवन करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
- डार्क चॉकलेट- डार्क चॉकलेट(chocolate) में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। जो हृदय की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने से रोकता है।
- गाजर का सेवन- गाजर भी आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है इसके लिए आप गाजर का रस निकालें और इसे शहद में मिलकर पीएं। रोज़ाना ऐसा करने से आपका दिल आपको कई बीमारियों से बचाता है।
- अनार के रस का सेवन- दिल को जवां रखने के लिए अनार के रस को निकालकर असमें मिश्री मिलाएं और इस जूस को सुबह शाम पीएं। ये आपके दिल को मजबूत बनाता है।
- अलसी के पत्तों का इस्तेमाल- हृदय को रोगों से दूर रखने के लिए आप अलसी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं ये आपके दिल को निरोग रखने में मदद करता है। इसके लिए कुछ सूखे धनिए का काढ़ा बनाएं और रोज़ाना पीएं।
- काली मिर्च- 3 से 4 काली मिर्च , चार बादाम और कुछ तुलसी के पत्तों को पीसकर पानी में मिला लें। और इसे रोज़ाना पीएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में दिल की कमजोरी दूर होने लगेगी।
- हल्दी का सेवन- दिल को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से हल्दी का सेवन करें। हल्दी से हमारे शरीर में खून का बहाव ठीक रहता है। नियमित रूप से हल्दी का सेवन खून को पतला करने में मदद करता है।
- अर्जुन की छाल का इस्तेमाल- अर्जुन के छाल और प्याज को पीसकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इसे प्रतिदिन आधा चम्मच दूध के साथ या गर्म पानी के साथ पीएं। ये दिल के साथ-साथ आपको कई और बीमारियों से भी बचाता है।
- हरी सब्जियां- हरी सब्जियों में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है। जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है।
- फलियां खाएं- फलियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है ये भी कोलेस्ट्रॉल को घटाने का सबसे अच्छा माध्यम है। हफ्ते में 2 से 3 बार फलियों का सेवन ज़रूर करें।
इसका भी ध्यान रखें
सवस्थ रहना किसे नहीं पसंद लेकिन कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जो हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। हृदय के साथ भी ऐसा ही है। तो आज हम आपको बताएंगे की दिल को जवां और स्वस्थ रखने के लिए हमे किन चीज़ों से परहेज करना चाहिए। तो आइए जानते हैं।
- दिल की बीमारी से बचना चाहते हैं तो इसके लिए तनाव व चिंता से दूर रहें।
- योगा व फिटनेस का ध्यान रखें।
- धूम्रपान और शराब आदि के सेवन से दूरी बनाए रखें।
- रोज़ाना 2 से 3 लीटर पानी ज़रूर पीएं।
- ज़्यादा तेल मसाले का सेवन ना करें। ये नसों को ब्लॉक कर देता है।
यदि आप भी हृदय रोग से पीड़ित हैं। या इससे बचना चाहते हैं तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान ज़रूर रखें।