सुंदर वो लंबे बालों की चाहत किसे नहीं होती। अक्सर कहा जाता है कि महिलाओं की खूबसूरती उनके बालों से ही होती है। क्योंकि लंबे व घने बाल हमारी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। ऐसे में हम लंबे व आकर्षक बालों की चाहत में रोज़ाना बाल धोने की गलती कर देते हैं। जिसके कारण हमारे बाल सुंदर होने की जगह रूखे, बेजान और भद्दे हो जाते हैं। इतना ही नहीं बाहर जाकर बाल खोलने में भी शर्मिंदगी महसूस होती है।
अगर आप भी कर रहे हैं रोज़ाना बाल धोने की गलती तो हो जाएं सावधान
- रोज़ाना बाल धोने के नुकसान
- हफ्ते में कितनी बार शैम्पू करना चाहिए?
- बाल धोने का सही तरीका
रोज़ाना बाल धोने के नुकसान (Hair damage Reason in hindi)
तेज़ धूप व गर्मी में रहने के कारण हमारे बाल दूषित हो जाते हैं। इतना ही नहीं धूल- मिट्टी भी हमारे बालों को इतना खराब कर देती है कि बालों में कंघी तो क्या उंगलियां घुमाना भी मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण हम रोज़ाना बाल धोनो को मजबूर हो जाते हैं। और ये हमारे अच्छे खासे बालों को और अधिक खराब कर देते हैं। आज हम आपको रोज़ाना बाल धोने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं।
- बालों का रूखा होना- यदि आप बिना तेल लगाए रोज़ाना बालों को धोते हैं तो इससे आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। यदि आपको बाल धोना भी है तो पहले रात में तेल से बालों के जड़ों की मसाज करें फिर बाल धोएं। ऐसा करने से आपके बाल खराब होने से बच जाएंगे।
- बालों का सफेद होना- शैंपू में केमिकल्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिसके रोज़ाना इस्तेमाल से बाल रुखे हो जाते हैं। साथ ही धीरे-धीरे ये बालों की रंगत भी छिन लेते हैं। जिससे बाल सफेद होने लगते हैं।
- बालों का टूटना- रोज़ाना बाल धोने से बाल साफ व चमकदार तो दिखते हैं लेकिन केवल कुछ दिनों तक ही। क्योंकि रोज़ाना शैम्पू का इस्तेमाल हमारे बालों को कमज़ोर बना देता है। जिसके कारण बाल टूटने लगते हैं।
हफ्ते में कितनी बार शैम्पू करना चाहिए? (How many times a week should you shampoo?)
यदि आपके बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं तो आप हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धो सकते हैं। और बाल धोने से पहले रात में ही बालों की अच्छे से तेल लगाकर मालिश कर लें। इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं। और धोते समय टूटते भी नहीं हैं। ऐसा करने के अनेक फायदे हैं। जैसे-
- बालों की चमक बरकरार रहती है।
- बाल रूखे होने से बचते हैं।
- बाल हमेशा साफ रहते हैं और इनके ग्रोथ में भी बढ़ोतरी होती है।
- रूसी और चिपचिपाहट की भी समस्या नहीं रहती है।
- सिर में पसीना नहीं आता जिससे बाल साफ रहते हैं।
बाल धोने का सही तरीका (Right way to wash hair in hindi)
बाल गंदे होते ही लोग तुरंत बाल धोने पहुंच जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बाल धोने का सही तरीका नहीं पता होता। और वो बाल धोने के दौरान कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचा देते हैं। यदि आपको भी बाल धोने का सही तरीका नहीं पता है तो आज हम आपको बाल धोने के तरीकों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं।
- सिर झुकाकर बालों को ऊपर से नीचे की तरफ़ धोएं।
- शैम्पू को मग में घोलकर तब उसे बालों में लगाएं।
- कंडीशनर को बालों की जड़ो में ना लगाएं।
- बाल धोने के बाद इसे रूखे कपड़े से ना रगड़े।
- बालों के अनुसार ही शैम्पू का चयन करें।
यदि आप भी रोज़ाना बाल धोने की गलती करते हैं तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान ज़रूर रखें।
ये भी पढ़े- बालों के प्रॉडक्ट में मिलने वाले ये कैमिकल्स हैं नुकसानदेह