पलाश एक तरह का आयुर्वेदिक पेड़ है। जिसका इस्तेमाल युनानी और आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में किया जाता है। पलास के पेड़ के लगभग सभी हिस्से औषधीयों से भरे होते हैं। ये अक्सर शुष्क मौसम में सूखे क्षेत्रों में ही पाया जाता है। पलास के पेड़ के फूल सुंदर नारंगी रंग के होते हैं।
पलास जड़ी-बूटी के फायदे
आयुर्वेद का मानना है कि पलाश के पेड़ से कई तरह के रोगों का इलाज आसानी से समंभव है। इसका प्रयोग आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ-साथ होम्योपैथिक दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। इतना ही नहीं पलास के और भी कई फायदे हैं। जिससे शायद आप अनजान होंगे। तो आइए जानते हैं पलाश के फायदे।
- मोतियाबिंद में फायदेमंद- पलास के फूल से मोतियाबिंद का उपचार किया जाता है। इसके फूलों का रस मोतियाबिंद के लिए बहुत उपयोगी है। इसके अलावा पलाश के बीज को पानी में डालकर छोड़ दें। अगले दिन इसका पेस्ट बनाकर आंखों में काजल की जगह लगाएं। ऐसा करने से मोतियाबिंद हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।
- चेहरे के लिए- पलाश के पत्तों और इसके फूल को पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत निखरती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा संबधी सभी रोग गायब हो जाते हैं।
- दर्द में आराम- चोट, दर्द और सूजन को खत्म करने में भी पलास के फूल बहुत फयदेमंद है। पानी की भाप में पलाश के फूलों को गर्म करें और सूती कपड़े की सहायता से इन्हे प्रभावित क्षेत्र में बांध लें। इससे दर्द में आराम मिलेगा।
- मधुमेह के लिए- मधुमेह को रोकने के लिए पलाश के फूल बहुत फायदेमंद हैं। मधुमेह के रोगी को पलाश के सूखे फूलों का पाउडर बनाकर इसमें चीनी मिलाकर खाना चाहिए। ये मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- खांसी-जुकाम में फायदेमंद- खांसी-जुकाम संबंधित समस्याओं को खत्म करने में पलास एक गुणकारी पौधा माना जाता है। इसके गोंद का उपयोग करने से खांसी, स्टेमाइटिस, सुजन आदि की समस्या भी खत्म होती है।
पलास जड़ी-बूटी के नुकसान
पलास का इस्तेमाल डॉक्टर भी दवाइयां बनाने के लिए करते हैं। ये एक ऐसा पौधा है जिसके इस्तेमाल से शरीर पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं इसके फूलों का इस्तेमाल होली के रंग बनाने में भी किए जाते हैं। लेकिन इसके लाभ के अलावा नुकसान की बात करें तो पलास के कई नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं। पलास के नुकसान के बारे में।
- पलास का इस्तमाल गर्भावस्था के दिनों के में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें गर्भ निरोधक गुण होते हैं। जिससे आपका गर्भपात भी हो सकता है।
- लंबे समय तक पलास के सेवन से एनीमिया और किडनी से संबंधित रोग हो जाते हैं।
- इसके अधिक सेवन से शरीर पर एलर्जी भी हो जाती है।
पलास में आयुर्वेद के गुण पाए जाते हैं। यदि आप भी पलास के पेड़ के फायदे और नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को पढ़ना बिल्कुल ना भूलें।
ये भी पढ़े-कमर दर्द के लिए रामबाण है अफीम…जानिए कैसे