कमर दर्द के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है योग

3 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@Health Expert

Read Time: 3 मिनट में पढ़ें

आजकल कमर में दर्द की समस्या तो आम है। ज़्यादा देर तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करना कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण है। ये एक ऐसी समस्या है जिसके कारण दैनिक जीवन अस्थ-व्यस्थ हो जाता है।

कमर दर्द के कारण (Reason for back pain)

वैसे तो कमर में दर्द के कई कारण हैं। लेकिन आज हम आपको कमर में दर्द के कुछ आम कारण बताने जा रहे हैं। जो इस प्रकार है।

  • गठिया रोग कमर में दर्द का सबसे बड़ा कारण है। क्योंकि गठिया के कारण शरीर के सभी जोड़ों में दर्द होता है।
  • जब शरीर की हड्डि‍यां कमज़ोर होने लगती हैं तो भी कमर में दर्द की समस्या पैदा हो जाती है।
  • सही ढ़ंग से ना सोने के कारण भी कमर में दर्द की परेशानी हो सकती है। क्योंकि सोते समय ऊंची-नीची जगह और करवट बदलने के कारण कमर की नसों में खिंचाव आ जाता है। और ये खिंचाव दर्द में बदल जाते हैं।
  • तनाव भी कमर दर्द का बड़ा कारण है। क्योंकि तनाव के कारण रीढ़ की हड्डी प्रभावित हो जाती है। जिसके कारण दर्द होता है।
  • मोटापा कई रोगों को दावत देता है। इसलिए मोटापा भी कमर दर्द का एक बड़ा कारण है।

ये भी पढ़े- क्या योग से दूर हो सकती हैं प्रसव की दिक्कतें?

कमर दर्द के लिए योग (Yoga for back pain)

कमर दर्द की समस्या के लिए योग एक असरदार उपाय है। योग शरीर को हर रोगों से दूर रखता है। इसलिए रोज़ाना सुबह योग करने से दर्द जैसी समस्या आपसे दूर रहती है। ऐसे में आज हम आपको कमर दर्द के कुछ आसान और असरदार योगासन बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

  • कंधरासन- कंधरासन करने के लिए सबसे पहले घुटनों को नितंबों के पास रखें। और पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने हाथों को कमर के पास सीधे रखते हुए नितंबों को ऊपर की तरफ उठाइए। इस स्थिति में सांस को रोक कर रखें। इसके बाद नितंबों को वापस लाते समय सांस को लेते और छोड़ते रहें। इस आसन को 5 से 6 बार करें। रोज़ाना ऐसा करने से कमर में दर्द की शिकायत दूर होती है।
  • हस्त पादागुष्ठान- इस आसन को करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाइए। अब अपने एक पैर का घुटना सीधा रख कर दूसरी ओर के हाथ के समानांतर ले जाइए। इसके बाद सिर दूसरी ओर घुमाइए। थोड़ी देर इसी मुद्रा में बने रहिए। फिर धीरे-धीरे सांस को लेते और छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आइए।
  • भुजंगासन- भुजंगासन करने के लिए ज़मीन पर लेटें और अपने दोनों पैरों को सीधा करके मिला लीजिए। अब दोनों हाथों को चेहरे के समांतर रखते हुए हाथ की उंगलियों को पान के आकार का बनाएं। अब बनाए हुए पान के आकार में अपनी ठोड़ी को रखिए और इसके बाद धीरे-धीरे सांस लेते हुए हाथों को सीधा करें। कुछ समय बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • मकरासन- इसे करने के लिए पेट के बल सपाट लेट जाएं और अपनी कुहनियों की मदद से सिर और कंधों को ऊपर उठाइए। अब हथेलियों पर ठोड़ी से भार देते हुए आंखों को बंद करके पूरे शरीर को ढीला छोड़कर आराम दें।
  • अर्ध शलभासन- इस योग को करने के लिए पेट के बल ज़मीन पर लेटकर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे दबाइए। अब एक पैर को ज़मीन पर सीधा रखें और जितना हो सके ऊपर उठाने की कोशिश करें। इस अवस्था में सांस लेते और छोड़ते रहे।

यदि आप भी कमर में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो इस स्थिति में ऊपर बताए गए योगासन को ज़रूर करें। ऐसा करने से आपको कभी कमर दर्द की शिकायत नहीं होती है।

ये भी पढ़े- रखना है दिल को स्वस्थ तो करना न भूलें ये 7 एक्सरसाइज़